Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » होशंगाबाद » आकर्षण » सतपुड़ा नेशनल पार्क

सतपुड़ा नेशनल पार्क, होशंगाबाद

9

सतपुड़ा नेशनल पार्क खासतौर से बाघ संरक्षण केन्द्र के रूप में विख्यात होने को साथ-साथ विभिन्न प्रकार के जीव-जन्तुओं और पेड़-पौधों का घर है। यह भारत के सभी वन्यजीव अभ्यारण्यों में से सबसे कम देखा गया है। प्रारम्भ में इसे बाघों के संरक्षण के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। पार्क की जमीन काफी पथरीली होने के साथ-साथ इसमें कई घाटियाँ, झरने और पगडण्डिया हैं।

पार्क में टहलते समय रेतीले पत्थर वाली चोटियों, घने साखू के जंगलों और विशाल तवा जलाशय को देखकर अचम्भित नहीं होना चाहिये। सतपुड़ा नेशनल पार्क आने पर पर्यटक चितकबरे हिरण, साही, बाघ, तेन्दुआ और दलदल वाले मगरमच्छ आदि को आसानी से देख सकते हैं।

अनोखे आकर्षणों में काले हिरण और विशालकाय भारतीय गिलहरी शामिल हैं। नेशनल पार्क में कई प्रकार के पक्षी पाये जाते हैं जिन्हें देखना अद्भुत अहसास होता है। सतपुड़ा नेशनल पार्क में पेड़-पौधों का अनोखा संग्रह है जिसमें पौधों की 1300 से अधिक प्रजातियाँ और कई औषधीय पौधे पाये जातें हैं।

पूरे मध्य भारत में यह एकमात्र टाइगर रिज़र्व है जहाँ पर प्राकृतिक रूप से चलने की आज़ादी है। चार लोगों के समूह को टाइगर रिज़र्व में टहलने की छूट है लेकिन सुरक्षा के लिये एक प्रशिक्षित वन्यजीव विशेषज्ञ साथ रहता है। पार्क आने का सर्वश्रेष्ठ समय जनवरी और जून के मध्य का समय है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
01 Apr,Wed
Return On
02 Apr,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
01 Apr,Wed
Check Out
02 Apr,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
01 Apr,Wed
Return On
02 Apr,Thu