Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» इस्लामनगर

इस्लामनगर - राजधानी  जिसे भुला दिया लोगों ने

11

इस्लामनगर एक ऐतिहासिक जगह है। इसकी प्रसिद्धि की मुख्य वजह यह है कि इस्लामनगर थोड़े समय के लिए भोपाल शाही राज्य की राजधानी था। यह मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में भोपाल-बैरसिया रोड पर पड़ता है, जो कि मुख्य शहर से महज 12 किमी दूर है। इस्लामनगर अपने गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद खंडहर को देखने से भी इसका एहसास हो जाता है। इस कस्बे में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

 इस्लामनगर - खूबसूरत जगह

इस्लामनगर का मूल नाम जगदीशपुर था, जहां राजपूतों का शासन था। 18वीं शताब्दी में अफगान कमांडर दोस्त मोहम्मद खान यहां आए और इस कस्बे को अपने अधीन कर लिया। उन्होंने इसका नाम इस्लामनगर रखा। दोस्त मोहम्मद ने भोपाल शाही राज्य की स्थापना की और इस्लामनगर को उसकी राजधानी बनाया।

हालांकि यह शासन काफी संक्षिप्त रहा और 1723 में निजाम-उल-मुल्क ने इस्लामनगर किले को अपने नियंत्रण में ले लिया। अंत में 1806 से 1817 तक यहां सिंधियों ने शासन किया। फिलहाल इसका नियंत्रण भोपाल के हाथों में है। यह जगह शानदार बागीचों से घिरा हुआ है।

इस्लामनगर और आसपास के जगह

इस्लामनगर का मूल आकर्षण यहां के स्मारक हैं। चमन महल की खूबसूरती, रानी महल की भव्यता और गोंड महल की वास्तुशिल्पता को देखकर आप आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। इस जगह पर भोपाल से बस और ऑटो रिक्शा के जरिए पहुंचा जा सकता है। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां होटल और एटीएम भी हैं। ठंड के समय में इस्लामनगर घूमना सबसे अच्छा माना जाता है।

कैसे पहुंचे

इस्लामनगर वायु, रेल और सड़क मार्ग से अच्छे से जुड़ा हुआ है।

घूमने का सबसे अच्छा समय

अगर आप ठंड के समय इस्लामनगर घूमने जाएंगे तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

 

इस्लामनगर इसलिए है प्रसिद्ध

इस्लामनगर मौसम

घूमने का सही मौसम इस्लामनगर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें इस्लामनगर

  • सड़क मार्ग
    इस्लामनगर आसपास के शहरों खासकर भोपाल से लोकल बस और ऑटो रिक्शा से जुड़ा हुआ है। भोपाल से इस्लाम जाने के लिए साधारण टैक्सी का किराया 2200 रुपए और वातानुकूलित टैक्सी का किराया 3000 रुपए है। भोपाल से इस्लामनगर के लिए आसानी से टैक्सी और बसें मिल जाती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    इस्लामनगर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन भोपाल में है। इस्लामनगर से भोपल जंक्शन करीब 12 किमी दूर है। यह जंक्शन राज्य के अन्य शहरों और देश के बाकी हिस्सों से काफी अच्छे से जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट इस्लामनगर का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। इस्लामनगर से यह करीब 11.2 किमी दूर है। यह एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है, जो कई फ्लाइट के जरिए भोपाल को भारत के अन्य शहर और दूसरे देशों से जोड़ता है। भोपाल से इस्लामनगर पहुंचने के लिए टैक्सी का किराया औसतन 2200 रुपए है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
29 Mar,Fri
Check Out
30 Mar,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat