हयात बख्शी बेगम मस्जिद को हयात बख्शी मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। हैदराबाद के मुसलमानों में इस मस्जिद का विशेष धार्मिक महत्व है। इस मस्जिद के निर्माण का काम गोलकुंडा के पांचवें सुल्तान अब्दुल्ला कुतुब शाह के शासन काल में शुरू किया गया था और यह 1672 में बनकर तैयार हुआ था। कुतुब शाही परिवार के अन्य निर्माणों की तरह ही इस मस्जिद का निर्माण भी कुतुब शाही शैली में कया गया है।
यह मस्जिद सिर्फ प्रार्थना के लिए नहीं बनाया गया है, बल्कि पर्यटक अगर चाहें तो यहां आराम भी कर सकते हैं। इसके लिए यहां सराय बना हुआ है। अगर मस्जिद की संरचना की बात करें तो इनमें पांच मेहराब, एक मुंडेर, दो मिनार और एक प्रार्थना कक्ष है। मस्जिद का मुंडेर गैलरी के साथ-साथ है और इसमें पांच उभार हैं। वहीं प्रार्थना कक्ष थोड़ी ऊंचाई पर बना हुआ है। हाथ पैर धोने के लिए मस्जिद में एक तालाब भी बना हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications