हैदराबाद के पुराने शहर में स्थित लाद बाजार, जिसे जूड़ी बाजार भी कहते हैं, कुछ बेहतरीन डिजाइन और रंग बिरंगी जूड़ियों के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। यह काफी पुराना बाजार है और इसका अस्तित्व कुतुब शाही के समय से मिलता है। यह बाजार शहर के बेहद भीड़—भाड़ वाले स्थान पर बना है, जिससे यहां हमेशा गहमागहमी बनी रहती है।
चूंकि यह बाजार चारमीनार और चौमहला महल जैसी ऐतिहासिक इमारतों के पास स्थित है, इसलिए इस बाजार में जाने से बच पाना असान नहीं है। हर साल यहां शादी की शॉपिंग के लिए बड़ी संख्या में जोड़े आते हैं।
लाद बाजार में शादी से जुड़ी कई चीजें आपको मिल जाएंगी। वैसे यह बाजार रोगन वाली चूड़ी, जिसे लाद कहते हैं, के लिए जाना जाता है। इन चूड़ियों में अमेरिकी हीरा जड़ा रहता है। अगर आप हैदराबाद जा रहे हैं तो लाद बाजार में शॉपिंग करने जरूर जाएं।



Click it and Unblock the Notifications