हैदराबाद का लुंबनी पार्क हुसैन सागर झील के ठीक बगल में स्थित है। शहर के बीच में होने और दूसरे पर्यटन स्थलों से नजदीकी के कारण यह हैदराबाद का एक चर्चित आकर्षण है। वैसे तो इस पार्क का निर्माण 1994 में किया गया था, पर उसके बाद से इसे हर आयु वर्ग के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए इसका कई बार नवीनीकरण किया गया।
आज लुंबनी पार्क में लेजर ऑडिटोरियम, बोटिंग की सुविधा, गार्डन और म्यूजिकल फाउंटेन है। इससे यह पार्क परिवार के साथ पिकनिक मनाने का एक अच्छा विकल्प बन गया है।
यहां का लेजर ऑडिटोरियम देश में अपने तरह का पहला लेजर ऑडिटोरियम है और यहां 2000 लोगों के बैठने की सुविधा है। आप हर दिन यहां हैदराबाद के इतिहास पर आधारित शो को हिंदी और इंग्लिश में देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications