मक्का मस्जिद हैदराबाद का न सिर्फ सबसे पुराना मस्जिद है, बल्कि यह देश का सबसे बड़ा मस्जिद भी है। मुस्लिमों के बीच इसका विशेष धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ इसका ऐतिहासिक महत्व भी है और यह राज्य सरकार द्वारा संरक्षित एक धरोहर स्थल भी है।
चूंकि मक्का मस्जिद चारमीनार और चौमहला महल जैसी ऐतिहासिक इमारत के पास है, इससे एक पर्यटन स्थल के रूप में इन्होंने काफी चर्चा हासिल की है। मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने 16वीं शताब्दी में इस मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू किया था।
मस्जिद में मक्का से लाई गई मिट्टी से बने ईटों का इस्तेमाल केन्द्रीय मेहराब बनाने के लिए किया गया था। वास्तव में मस्जिद उस स्थान के बीच में स्थित है, जिसके आसपास कुली कुतुब शाह ने अपना साम्राज्य खड़ा किया था। मस्जिद के प्रांगण में एक कमरा बना है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां नबी मोहम्मद के सर के एक बाल को सुरक्षित रखा गया है।



Click it and Unblock the Notifications