हैदराबाद के पब्लिक गार्डन को पहले बाग-ए-आम के नाम से जाना जाता था, जिसका मतलब है आम लोगों का बाग। इस पार्क को 1920 में निजामों ने आम लोगों के लिए बनवाया था। आज भी यहां हर दिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक आते हैं। वैसे तो हैदराबाद में कई खूबसूरत गार्डन हैं, पर इनमें पब्लिक गार्डन पर्यटकों और स्थानीय लोगों में कहीं अधिक चर्चित है।
पब्लिक गार्डन के परिसर में ही आंध्र प्रदेश राजकीय पुरातात्त्विक संग्रहालय है, जो कला प्रेमियों का एक पसंदीदा स्थान है। म्यूजियम के अलावा गार्डन में जुबली हॉल, विधानसभा, तेलुगू ललित काला थोरनम और जवाहर बाल भवन भी है।
पुरातात्त्विक म्यूजियम के ठीक बगल में समकालीन कला संग्रहालय बना है। अगर आपको म्यूजियम देखने का शौक न हो तो भी कम से कम एक बार पब्लिक गार्डन जरूर घूमना चाहिए। देखा जाए तो हैदराबाद में आराम फरमाने का यह एक बेहतरीन स्थान है।



Click it and Unblock the Notifications