हैदराबाद का रामकृष्ण मठ दोमालगुड़ा क्षेत्र में लोअर टैंक बंद रोड पर स्थित है। इसकी शुरुआत 1974 में की गई थी और वर्तमान में इसके श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में है। यह सिर्फ पूजा का स्थान नहीं है, बल्कि यहां कई शैक्षणिक विभाग भी है। मसलन, विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन एक्सीलेंस, विवेकानंद लाइब्रेरी, गीता दर्शन और विवेकानंद यूनिवर्सल टेंपल।
रामकृष्ण मठ के श्रद्धालू हर संभव तरीके से मानवता की सेवा करते हैं। वे गरीबों को खाना खिलाते हैं, बच्चों को पढ़ाते हैं, गरीब बच्चों को मुफ्त में किताबें बांटते हैं और स्कूल जाने वालों बच्चों को नास्ता भी कराते हैं। यह मठ स्वमी विकेकानंद द्वारा बनाए गए सिद्धांत अन्ननदाना, विद्याना और जननदाना को पूरा करने की कोशिश करता है।
यह गरीब बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनका अध्यात्मिक और मानसिक सशक्तीकरण भी करता है। यहां बिना धर्म और संस्कृति का भेदभाव किए लोगों को रामकृष्ण आंदोलन का हिस्सा बनाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications