रेमंड का मकबरा में निजामों की सेना में फ्रांस के सेनापति माईकल जाओचिम मारी रेमंड को दफनाया गया था। यह मकबरा करीब 200 साल पुराना है और यहां एक समय यहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आते थे और मकबरे पर फूल चढ़ाते थे। वास्तव में निजाम भी हर साल 25 मार्च को मकबरे के लिए सिगार का बक्सा और मदिरा की बोतल भेजते थे।
1940 तक स्थानीय लोगों में इस मकबरे का महत्व किसी तीर्थस्थल के रूप में था। रेमंड निजामों की सेना का प्रिय सेनिक था और स्थानीय लोग उन्हें उनकी बहादुरी के लिए जानते थे। निजाम रेमंड का काफी सम्मान करते थे और हैदराबाद में उनके नाम पर एक पहाड़ी भी है।
रेमंड का मकबरे का अच्छे से रखरखाव नहीं किया गया और 2001 में भारी वर्षा के कारण यह ढह गया। इसके बाद सरकार ने मकबरे के उद्धार के लिए कई कदम उठाए।



Click it and Unblock the Notifications