हैदराबाद के बाहरी इलाके में बसा शामीरपेट एक उपनगर है जो कि सिकंदराबाद से 20 किमी दूर है। यह जगह बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी हैदराबाद, नलसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ और जेनोम वेली के लिए जाना जाता है।
प्रसिद्ध शामीरपेट झील भी इसी जिले में स्थित है। यह एक मानवनिर्मित झील है, जिसे निजामों के शासनकाल में बनवाया गया था। स्थानीय लोगों के लिए यह एक चर्चित स्थान है। झील के आसपास आप कई परिवारों और स्कूल कॉलेज के समूह को पिकनिक मनाते देख सकते हैं।
यहां कई रेस्टोरेंट और हॉटल होने के कारण यह सप्ताहांत बिताने का एक आदर्श स्थान है। साथ ही झील के पास एक क्लब और लक्जरी रिसॉर्ट भी है। शामीरपेट में एक डीयर पार्क भी है, जहां हिरन के अलावा मोर सहित कई पक्षियां भी देखी जा सकती हैं। इस झील के आसपास कई तेलुगू फिल्म की शूटिंग भी की गई है।



Click it and Unblock the Notifications