तारामती बारादारी एक सराय था, जिसे गोलकुंडा के सातवें सुल्तान अब्दुल्ला कुतुब शाह ने बनावाया था। यह सराय इब्राहिम कुली कुतुब शाह द्वारा बनवाए गए इब्राहिम बाग के परिसर में स्थित था। बारादारी को मूसी नदी के किनारे बनाया गया था, ताकि शहर के इस हिस्से में आने वाले पर्यटक यहां आराम कर सके।
पौराणिक कथाओं की माने तो बारादारी को तारामती और उनकी बहन प्रेमामती के सम्मान में बनवाया गया था। दोनों बहनें अबदुल्ला कुतुब शाह के दरबार में नाचने और गाने का काम करती थी। सुल्तान उनकी प्रस्तुति से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने बड़ी बहन के नाम पर सराय का निर्माण करवाया।
इन दो बहनों का शाही दरबार में इतना रुतबा था कि उन्हें भी कुतुब शाही सुल्तान और उनकी बेगम के मकबरे में ही दफनया गया।



Click it and Unblock the Notifications