इंदौर संग्रहालय, इंदौर शहर की विरासत को बरकरार रखता है। इस संग्रहालय को केंद्रीय संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है। जो लोग इंदौर की संस्कृति और परंपरा की जड़ों को जानना चाहते है कि कैसे यहां की समृद्ध सभ्यता का विकास हुआ आदि, वह लोग इस संग्रहालय की सैर के लिए अवश्य आएं।
यह संग्रहालय, परमार मूर्तियों के बारे में जानने के लिए सबसे अच्छा स्थान है, परमार मूर्तियों की उत्पत्ति इंदौर में ही हुई थी। इंदौर संग्रहालय में समृद्ध और विविध हिंदू और जैन धर्म की कई मूर्तियों को रखा गया है। इस संग्रहालय में प्रागैतिहासिक काल की कलाकृतियों, सिक्कों का संग्रह, हथियार, पौराणिक नक्काशियों आदि का काफी उत्तम संग्रह है।
यह संग्रहालय, इंदौर का इतिहास जानने के लिए सबसे अच्छा स्थल है। यहां आकर पर्यटक इंदौर की समृद्ध विरासत को देख व महसूस कर सकते है, यहां आने वाले पर्यटक संग्रहालय की यात्रा के बाद इंदौर से काफी फैमिलियर हो जाते है।



Click it and Unblock the Notifications