कांच मंदिर, इंदौर का एक भव्य मंदिर है। यह मंदिर सफेद पत्थर से बना हुआ है। इस मंदिर को एक मध्ययुगीन हवेली के रूप में बनाया गया है जिसमें एक चंदवा बालकनी और शिकारा भी है। मंदिर का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह कांच से निर्मित है।
कांच मंदिर एक जैन मंदिर है जिसे 20 वीं सदी के मशहूर कपास व्यापारी हुकुमचंद ने बनवाया था। मंदिर में कांच का शानदार काम हुआ है। मंदिर के अंदर दीवारें, छत, खंभे, फर्श, दरवाजे आदि सब कुछ कांच से तैयार किया गया है। मंदिर की आंतरिक संरचना में कई रंगों के कांच को लगाया गया है जो इमारत को शानदार बनाते है।
मंदिर की सुंदरता में चार चांद, मंदिर में कांच से बनी झूमरे और अन्य सामग्रियों से लग जाती है। मंदिर में भगवान महावीर और तीर्थांकर की मूर्तियां लगी हुई है। इस मंदिर में जैन श्रद्धालु और पर्यटक, दर्शन के लिए जाते है।



Click it and Unblock the Notifications