सुख निवास महल, इंदौर के स्थापत्य आश्चर्यो में से एक अनूठा महल है। इस महल को होलकर शासकों और उनके परिवारों के द्वारा गर्मियों में इस्तेमाल किया जाता था। यह शानदार हवेलीनुमा महल, भारतीय और पश्चिमी स्थापत्य कला का मिश्रण है। यह महल होलकर वंश के शासकों के विलासितापूर्ण जीवन व उनकी शैली को दर्शाता है।
इस महल का मुख्य आकर्षण यहां की भूमिगत सुंरग है जो सुख निवास महल और होलकर राजाओं के बीच कड़ी का काम करती थी। इस महल की सुंदरता में यहां के हरे - भरे बागान चार चांद लगा देते है। वर्तमान में यह ऐतिहासिक महल एक पिकनिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यह महल आज भी इंदौर के राजाओं की शाही दास्तां बयां करता है। इंदौर की सैर पर इस महल को अवश्य देखें।