इटारसी में स्थित पेंटेकोस्टल चर्च ना केवल भारत में अपितु विश्वभर में प्रसिद्ध है। यह चर्च भारत में पेंटेकोस्टल चर्च की फैलोशिप का मुख्यालय है। इस चर्च के नेटवर्क में लगभग 1100 चर्च हैं जो कि देश के विभिन्न भागों में फैली हुई हैं।चर्च के द्वारा भारत में लगातार नई चर्च खोली जा रहीं हैं और ईसाई धर्म का संदेश पहुचाया जा रहा है।
इस चर्च के संघ की भारत में 1100 चर्च हैं जिनमे मुख्य चर्च की गतिविधियों को ही बढाया जा रहा है। चर्च में हर साल अनेक भक्त और पर्यटक आते हैं। पर्यटक यहाँ की सुन्दरता से मंत्र मुग्ध हो जाते हैं। अक्सर दूर से और आस पास के स्थानों से लोग इस चर्च में घूमने के लिए आते हैं। इटारसी का नाम पूरे देश में फ़ैलाने में इस चर्च का बड़ा हाथ है।



Click it and Unblock the Notifications