Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » जबलपुर » मौसम

जबलपुर मौसम

जबलपुर घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का मौसम माना जाता है। यहां अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी में ठंड पड़ती है। बेहतर होगा कि आप ठंड के समय जबलपुर जाने से पहले वहां के तापमान के बारे में जानकारी ले लें, ताकि आप किसी मुसिबत में न पड़ें। साथ ही अपने साथ गर्म कपड़े लेना न भूलें।

गर्मी

जबलपुर में गर्मी का मौसम अप्रैल में शुरू होता है और जून तक रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 48 डिसे तक पहुंच जाता है। चूंकि यहां काफी गर्मी पड़ती है, इसलिए लू चलना यहां आम बात है। इस मौसम में जबलपुर घूमना बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहेगा।

मानसून

जून के आखिरी सप्ताह में मानसून जबलपुर में दस्तक दे देता है। अगस्त तक रहने वाले बरसात के इस मौसम में लोगों को गर्मी से राहत पहुंचती है। इस मौसम यहां ठीक-ठाक बरसात होती है। चूंकि जबलपुर दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंतर्गत आता है, इसलिए यहां सीजन के अंत यानी अगस्त में मुसलाधार वर्षा होती है।

सर्दी

अक्टूबर खत्म होते होते जबलपुर में ठंड पड़ने लगती है। ठंड का मौसम फरवरी तक रहता है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 28 डिसे रहता है। हालांकि न्यूनतम तापमान 2 डिसे तक पहुंच जाता है। यहां कड़ाके की ठंड भले ही पड़ती हो पर मौसम खुशगवार ही रहता है। ठंड का समय जबलपुर जाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है और इस दौरान यहां पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो जाती है।