Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» जागेश्वर

जागेश्वर - सर्वशक्तिमान का निवास

13

जागेश्वर, लोकप्रिय धार्मिक शहर है जो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में समुद्र तल से 1870 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इतिहास के अनुसार, यह जगह कभी लकुलिश शैव का केंद्र था। यह शहर जटागंगा नदी घाटी के पास स्थित है, और इस के हरे - भरे देवदार पेड इस क्षेत्र की महिमा बढाते हैं।

क्या है जागेश्वर के आस पास

यह गंतव्य 12 ज्योतिर्लिन्ग में से आठवे के लिये जाना जात है, जिसे नागेश ज्योतिर्लिंग भी कहा जाता है। इस जगह को मंदिरो का शहर भी कहा जात है क्योंकि यहाँ छोटे व बड़े मंदिर मिलाकर कुल 124 मदिर है जो हिंदू भगवान शिव को समर्पित मंदिर हैं। इन मंदिरों का इतिहास 9 से 13 वीं सदी तक की अवधि से है। दंदेश्वर मंदिर, जागेश्वर मंदिर, चंडी का मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, कुबेर मंदिर, नव-गृह मंदिर, और नंदा देवी मंदिर यहाँ स्थित प्रसिद्ध मंदिरों में से हैं। इनमें, महामृत्युंजय मंदिर सबसे पुराना है जबकि  दंदेश्वर मंदिर सब में बड़ा है।  बड जागेश्वर मंदिर, पुष्टि भगवती मां, और पुरातत्व संग्रहालय अन्य लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण हैं।

जागेश्वर मानसून महोत्सव इस क्षेत्र का एक प्रसिद्ध आयोजन है जो हिन्दू माह श्रवण की 15 जुलाई और 15 अगस्त के बीच हर साल  बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा, महा शिवरात्रि यहां का एक और लोकप्रिय हिंदू त्योहार है जो अत्यंत भक्ति और उत्साह के साथ यहाँ मनाया जाता है।

कैसे जाएं जागेश्वर

इस गंतव्य तक वायु, रेल और सड़क मार्ग से आसानी से पहुच सकते है। पंतनगर हवाई अड्डा और काठगोदाम रेलवे स्टेशन जागेश्वर से निकटतम एयर बेस और रेलवे स्टेशन है। पर्यटकों सरकारी या निजी बसों से पिथौरागढ़ , हल्द्वानी और अल्मोड़ा से जागेश्वर पहुंच सकते हैं।

जागेश्वर जाने का सबसे अच्छा समय

यात्रियों को सलाह दी जाती है की वह जागेश्वर गर्मी के मौसम में आयें क्यूंकि इस समय वहां का जलवायु आरामदायक रहता है।

जागेश्वर इसलिए है प्रसिद्ध

जागेश्वर मौसम

घूमने का सही मौसम जागेश्वर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें जागेश्वर

  • सड़क मार्ग
    यह गंतव्य नियमित बस सेवा द्वारा पास के स्थानों से जुड़ा हुआ है। सरकारी स्वामित्व वाली बसें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, और हल्द्वानी जैसे गंतव्यों से जागेश्वर के लिए उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    काठगोदाम रेलवे स्टेशन, जागेश्वर से निकटतम रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन नियमित गाड़ियों से लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता जैसे भारतीय गंतव्यों से जुड़ा हुआ है। टैक्सी करके रेलवे स्टेशन से जागेश्वर पंहुचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    पंतनगर हवाई अड्डा जागेश्वर से निकटतम एयरबेस है। यह गंतव्य से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित उड़ानें द्वारा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, दिल्ली हवाई अड्डा अच्छी तरह से मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख भारतीय शहरों से जुड़ा हुआ है। पर्यटक पंतनगर हवाई अड्डे से टैक्सियों को किराया पर करके शहर के केंद्र तक पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 Mar,Wed
Check Out
12 Mar,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu