गणेश पोल, अम्बेर किले के मुख्य महल में स्थित है। इसका निर्माण राजा जय सिंह द्वितीय ने 1611 से 1667 के बीच करवाया था। अम्बेर किले में प्रवेश के लिए सात मुख्य द्वार है जिनमें से गणेश पोल एक है। इस गेट के माध्यम से उस काल में केवल राजा और उनका परिवार ही प्रवेश कर सकता था जिससे वह आसानी से अपने निजी कक्षों में बिना व्यवधान के पहुंच जाया करते थे। इस द्वार पर हिंदू भगवान गणेश जी की शानदार रंग बिरंगी मूर्ति भी रखी हुई है। यह द्वार, मुगलों और राजपूतों की वास्तुकला के बीच के एकीकरण का प्रतिनिधित्व करता है।



Click it and Unblock the Notifications