हवा महल एक प्रसिद्ध स्मारक है जिसका निर्माण जयपुर के कवि राजा सवाई प्रताप सिंह ने 1799 ई. में करवाया था। यह इमारत पांच मंजिला है जो जयपुर के प्रसिद्ध जौहरी बाजार के पास स्थित है जो कि पूर्ण रूप से लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से बनी हुई है।
हवा महल की डिजायन, लाल चंद उस्ता ने बनाई थी जिसमें 950 से भी ज्यादा खिड़कियां है। इस महल का निर्माण विशेष रूप से महिलाओं के लिए किया गया था ताकि वह जाली स्क्रीन के माध्यम से शाही जुलूस के दृश्यों का आनंद उठा सकें। इस इमारत में एक पुरातात्विक संग्रहालय भी स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications