Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » जौनपुर » आकर्षण » शाही पुल

शाही पुल, जौनपुर

19

इसे मुगल पुल, अकबरी पुल और मुनीम खान पुल के नाम से भी जाना जाता है। इसे जौनपुर प्रांत के गवर्नर मुनीम खान ने मुगल बादशाह अकबर के शासनकाल में बनवाया था।

1568 से 1569 के बीच गोमती नदी पर बनाए गए इस पुल की डिजाइन अफगानी वास्तुकार अफजल अली ने तैयार की थी। यह पुल मुगल वास्तुशिल्प शैली में बने जौनपुर के उन कुछ महत्वपूर्ण स्थलों में से है, जिनका अस्तित्व आज भी बचा हुआ है।

इस पुल का निर्माण विशाल खंभो पर किया गया है और पानी के बहने के लिए 10 द्वार बनाए गए हैं। पुल से इतर इस पर खंभों पर टिकी अष्ठभुजीय आकार की गुंबजदार छतरी भी बनी हुई है। इस छतरी में लोग खुद को पुल पर दौड़ती वाहनों से सुरिक्षत रख कर नदी की बहती धाराओं का विहंगम नजारा देखते हैं।

शाही पुल जौनपुर शहर से 1.7 किमी उत्तर की ओर है और आज भी इसका इस्तेमाल यातायात के लिए किया जा रहा है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Aug,Wed
Return On
20 Aug,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Aug,Wed
Check Out
20 Aug,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Aug,Wed
Return On
20 Aug,Thu