Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » ज्योलिकोट » मौसम

ज्योलिकोट मौसम

 पूरे साल ज्योलिकोट का मौसम खुशगवार रहता है। यहां कई त्योहारों का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया जाता है। विनायक चतुर्थी, दिवाली, होली और राम नौवीं यहां के प्रमुख त्योहार हैं, जो क्रमश: सितंबर, अक्टूबर, फरवरी और मार्च में मनाया जाता है। पर्यटक पूरे साल के दौरान कभी भी ज्योलिकोट घूम सकते हैं। क्योंकि यहां का मौसम हमेशा आरामदायक ही रहता है।

गर्मी

(मार्च से मई): यहां गर्मी का समय मार्च से शुरू होता है और मई तक रहता है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 22 डिसे, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिसे तक रिकॉर्ड किया गया है। गर्मियों में यदा-कदा होने वाली बारिश मौसम को सुहाना बना देती है।

मानसून

सर्दी

(नवंबर से फरवरी): नवंबर से फरवरी तक ज्योलिकोट में ठंड का मौसम रहता है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 7 डिसे जबकि न्यूनतम तापमान 3 डिसे तक रहता है। बर्फ और कुहरे से मौसम में ठंडक और भी बढ़ जाती है।