अतिशय जैन मंदिर प्रसिद्ध जैन मंदिर हैं जिनका निर्माण सत्रहवीं शताब्दी में हुआ था। ये मंदिर झालावाड़ से 34 किमी दूर स्थित हैं। मंदिर की भव्यता इसकी सुंदर वास्तुकला में झलकती है। भगवान् आदिनाथ की ध्यानावस्था में बैठी हुई 6 फीट ऊँची मूर्ती दूर दूर के क्षेत्रों से भक्तों को आकर्षित करती है। भक्तों को यहाँ सस्ती दरों पर आवास एवं भोजन उपलब्ध है।



Click it and Unblock the Notifications