बौद्ध गुफाएं और स्तूप झालावाड़ के मुख्य आकर्षण हैं। ये चट्टानों में काटी गई मौलिक गुफाएं कोलवी गाँव में खुदाई के दौरान मिली थीं। पुरातत्व और इतिहास की दृष्टी से ये गुफाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह गाँव झालावाड़ शहर से 90 किमी दूर है। भगवान बुद्ध की गजरूप संरचना और स्तूप पर सुंदर नक्काशी गुफाओं की सुंदरता को और बढ़ाते हैं।
कोलवी गाँव कई गावों से घिरा हुआ है जैसे कि यह सदियों पहले उपस्थित संपन्न सभ्यता का प्रदर्शन कर रहा हो। इस स्थान के मूल निवासियों में बौद्ध संस्कृति की छाप देखी जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications