चन्द्रभागा मंदिर चन्द्रभागा नदी के किनारे स्थित हैं और झालावाड़ से लगभग 7 किमी दूर हैं। छठवीं से चौदहवीं शताब्दी के मध्य बने हुए ये मंदिर पुराने दिनों की कला का उत्तम उदाहरण है। ख़ूबसूरती से गढ़े गए स्तंभ और मेहराब के आकर के प्रवेश द्वार बीते हुए युग के कलाकारों की कलात्मक उत्कृष्टता को दर्शाता है। वैसे नदी के किनारे बहुत सारे मंदिर हैं पर उनमें से श्री द्वारकाधीश मंदिर, शांतिनाथ जैन मंदिर और पद्मनाथ मंदिर बहुत प्रसिद्ध हैं।



Click it and Unblock the Notifications