शासकीय संग्रहालय को वर्ष 1915 में स्थापित किया गया था। दुर्लभ पांडुलिपियां, सुंदर मूर्तियाँ, पुराने सिक्के और चित्र इस संग्रहालय के मुख्य आकर्षण हैं। इसके अलावा आप यहाँ 5वीं और 7वीं शताब्दी के प्राचीन शिलालेख भी देख सकते हैं।
खुदाई में मिली कई अलग अलग मूर्तियाँ इस संग्रहालय में रखी गई हैं। इसमें हिन्दू भगवान् अर्धनारीश्वर नटराज की मूर्ती भी है जिसे मास्को में ‘फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया’ (भारत के त्यौहार) समारोह में प्रदर्शित किया गया था। अन्य कई मूर्तियों में लक्ष्मीनारायण, त्रिमूर्ति, नटराज, विष्णु और कृष्ण की मूर्तियाँ सम्मिलित हैं।



Click it and Unblock the Notifications