झालरा पाटन, झालावाड़ से 7 किमी की दूरी पर स्थित है। इस स्थान की मुख्य विशेषता यह है कि पूरा शहर एक दीवार से घिरा हुआ है। महाराजा विक्रमादित्य के पोते परमार चन्द्र सेन ने इस शहर का निर्माण किया था। झालरा पाटन चन्द्रभागा नदी के किनारे स्थित है और इसे ‘मंदिर की घंटियों का शहर’ भी कहा जाता है।
ईस्ट इंडिया कंपनी के अंग्रेज अधिकारी जेम्स टॉड इस क्षेत्र में लगभग 108 मंदिर होने का दावा करते हैं। इन प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक 100 फीट ऊँचा, 10 वीं शताब्दी में बना सूर्य मंदिर है। इसमें कई सुंदर मूर्तियाँ है जो इसकी सुंदरता को और बढाती हैं।
इसके अलावा यहाँ मंदिरों का एक समूह है जिसका निर्माण छठवीं से चौदहवीं शताब्दी के बीच हुआ था। इस जगह के दो मुख्य मंदिर शांतिनाथ जैन मंदिर और श्री द्वारकाधीश मंदिर हैं जिन्हें झाला जालिम सिंह ने ग्यारहवीं शताब्दी में बनवाया था। द्वारकाधीश मंदिर जाने वाले पर्यटक हर्बल गार्डन और चौपाटी भी देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications