उत्तरप्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा फरवरी महीने के अंत या मार्च के प्रारंभ में एक सप्ताह के लिए आयोजित किया जाने वाला झाँसी महोत्सव बड़ी संख्या में चाहने वालों को आकर्षित करता है। यह त्योहार कई रोचक गतिविधियों से परिपूर्ण होता है जो बुंदेलखंड की जातीयता, परंपराओं, सामाजिक रिवाज़ों, प्रथाओं, धार्मिक विश्वासों संस्कृति और विशेष रूप से बुंदेलखंड के लोगों के देहाती जीवन का प्रदर्शन करता है।
त्योहार का मुख्य कार्यक्रम शाम को एक खुले मंच पर होता है जो पुरातत्व संग्रहालय के पास स्थित है। इस कार्यक्रम में संगीत और नृत्य का प्रदर्शन किया जाता है जिसमें स्थानीय लोक नृत्य और आल्हा गीत प्रस्तुत किए जाते हैं जो इस क्षेत्र की परंपराओं और संस्कृति को दर्शाते हैं।
इसके अलावा राज्य पुरातत्व संग्रहालय में प्रतियोगी कार्यक्रम जैसे रंगोली, मेहंदी और आयुर्वेदिक पाककृति का प्रदर्शन भी किया जाता है। परंतु ऐसे कार्यक्रम जिनमें बहुत ज्यादा स्थान की आवश्यकता होती है जैसे फल, फूल और सब्ज़ी प्रदर्शन और हस्तशिल्प मेला, उनका आयोजन रानी लक्ष्मीबाई उद्यान और नारायण बाग़ में किया जाता है।