सेंट जुडेस चर्च, झाँसी के सिविल लाइंस में स्थित है जो कैथोलिक ईसाईयों के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। ऐसा विश्वास है कि इसकी नींव में सेंट जुड़े की हड्डी दफ़नाई गई है। इस चर्च का निर्माण 1966 में किया गया। स्वर्गीय बिशप एफएक्स फ्रेंच पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अपने सह धर्मियों के साथ मिलकर इस चर्च में प्रार्थना प्रारंभ की।
उनके उदाहरण का अन्य लोगों ने अनुसरण किया। समय के साथ भक्त यहाँ आने लगे जिनकी संख्या आज तक बढ़ रही है। कैथोलिक भक्त दूर दूर से और निकट से यहाँ आते हैं और इस महान संत के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं।
यहाँ प्रतिवर्ष एक सप्ताह तक चलने वाला त्योहार मनाया जाता है जो 28 अक्टूबर को समाप्त होता है। इस दिन को सेंट जुडेस उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर एक जुलूस भी निकला जाता है। ईसाई और हिंदू वास्तुकला शैली से निर्मित यह धार्मिक स्थान न सिर्फ ईसाईयों को बल्कि अन्य धर्मों के लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है।



Click it and Unblock the Notifications