रंगीत नदी, सिक्किम की सबसे बड़ी नदी तीस्ता की सहायक नदी है। यह पश्चिमी सिक्किम के हिमालय की पहाड़ियों से निकलती है और जोरेथाँग, पेलिंग और लेगशिप जैसे कस्बों को बीच से बहती है। यह एक सदाबहार नदी है और गर्मियों में हिमालय के पिघलते बर्फ से तथा मॉनसून में वर्षा द्वारा इसे जल की प्राप्ति होती रहती है।
अपनी तेज धाराओं के कारण यह नदी रिवर राफ्टिंग में रुचि रखने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसी नदी पर नैशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिकल पॉवर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) की 60 मेगावाट क्षमता वाली जलविद्युत परियोजना भी है।



Click it and Unblock the Notifications