गढ़ अली, जोरहाट का एक ऐतिहासिक स्थल है, इसके अलावा, यहां से अहोम संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले सामान खरीदने का प्रमुख शॉपिंग स्थल भी स्थित है। गढ़ अली को अहोम शासनकाल के दौरान बनवाया गया था, जब अहोम, मोआमरीस के खिलाफ युद्ध लड़ रहे थे। गढ़ अली एक बड़ा तटबंध है जिसका विस्तार सिओनी अली से टीक ऊपर नाहा हिल्स तक है। इस तटबंध के निर्माण का मुख्य उद्देश्य, बाहरी खतरे से अहोम साम्राज्य की रक्षा करना है।
गढ़ अली को बिबुद्दी घर के नाम से भी जाना जाता है जो भ्रमित रास्ते के रूप में एक ऐतिहासिक स्थल है। यह भी माना जाता है कि जब मोआमेरिस ने जोरहाट पर आक्रमण करने का प्रयास किया था, तो इस तटबंध को देखकर हैरत में पड़ गए थे और इसीकारण इसे बिबुद्दी घर कहा जाता है।
वर्तमान में, गढ़ अली, जोरहाट का मुख्य बाजार है। पर्यटक, इस बाजार में आकर अहोम संस्कृति से जुड़ी विभिन्न सामग्री को खरीद सकते है। यहां की संकरी और भीड़भाड़ वाली सड़कें, गढ़ अली को एक वाणिज्यिक हब बनाती है जो वाकई में सैर के लायक है।



Click it and Unblock the Notifications