Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» डिगबोई

डिगबोई पर्यटन – असम के तेल शहर की भेंट

9

डिगबोई विश्व के सबसे पुराने तेल शोधन कारखाने के लिये जाना जाता है जो अभी भी कार्यरत है। यह तेल शोधन कारखाना इस शहर के लिये वर्ष 1899 से गर्व का विषय रहा है। डिगबोई शब्द अंग्रेजी शब्द डिग-बॉय-डिग से बना है जिसे अंगेज क्षेत्र में तेल की खोज के बाद नौजवानों को और खुदाई करने के लिये कहते थे। डिगबोई को असम का तेल शहर भी कहते हैं।

डिगबोई  – तेलशोधन कारखानों और अंग्रेजों का संस्मरण

ऊपरी असम के तिनसुकिया जिले में स्थित डिगबोई पर्यटकों को अपने प्राचीनतम् तेलशोधन कारखाने कारखाने के कारण आकर्षित करता है। चूँकि 1901 से तेलशोधन कारखाने पूरी तरह से कार्य कर रहे थे इसलिये यहाँ अंगेजों का वास काफी प्रमुख था। अंग्रेजों के शक्तिशाली प्रभाव के कारण, आजादी के 60 साल बाद भी इस छोटे से शहर पर अंग्रजों का गहरा असर देखने को मिलता है।

डिगबोई और इसके आसपास के पर्यटक स्थल

डिगबोई का तेलशोधन कारखाना शहर का प्रमुख पर्यटक आकर्षण होने के साथ-साथ अंग्रेजों द्वारा स्थापित 18-छेद वाला गोल्फ कोर्स ऊपरी असम का सबसे बढ़िया गोल्फ कोर्स माना जाता है। डिगबोई के अन्य आकर्षणों में सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान, रिज पॉइन्ट, युद्ध समाधि क्षेत्र प्रमुख हैं।

डिगबोई कैसे पहुँचें

डिगबोई के लिये निकटतम हवाईअड्डा डिब्रूगढ़ है जबकि निकटतम रेलवे स्टेशन तिनसुकिया पड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 38 इस तेल शहर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है।

डिगबोई मौसम

डिगबोई में उप-ऊष्णकटिबन्धीय मॉनसून जलवायु पाई जाती है जिसके गर्मी, मॉनसून और जाड़ा तीन मौसम हैं। जहाँ गर्मियाँ गर्म और चिपचिपी होती हैं वहीं मॉनसून राहत वाली बारिश लेकर आता है और सर्दियाँ ठंडी और कुहरे वाली होती हैं।

डिगबोई इसलिए है प्रसिद्ध

डिगबोई मौसम

घूमने का सही मौसम डिगबोई

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें डिगबोई

  • सड़क मार्ग
    राष्ट्रीय राजमार्ग 38 डिगबोई शहर के बीच से गुजरता है और असम के सभी प्रमुख शहरों और कस्बों से इसे जोड़ता है। डिगबोई की सड़कें बहुत अच्छी हैं। एसी और नॉन-एसी बसें इस मार्ग पर चलती हैं और यात्रा के लिये काफी आरामदायक होती हैं। डिगबोई के लिये पर्यटक कारें भी बुक की जा सकती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    डिगबोई के लिये निकटतम रेलवेस्टेशन 40 किमी की दूरी पर स्थित तिनसुकिया रेलवे स्टेशन है। तिनसुकिया से गुवाहाटी के लिये नियमित गाड़ियाँ उपलब्ध हैं। इसके साथ ही डिब्रूगढ़ के लिये संचालित राजधानी एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल तिनसुकिया में रूकती हैं। रेलवे स्टेशन से तिनसुकिया के लिये टैक्सियाँ आसानी से उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    डिगबोई के लिये डिब्रूगढ़ निकटतम हवाईअड्डा है। यह हवाईअड्डा डिगबोई से 80 किमी की दूरी पर स्थित है और पर्यटक हवाईअड्डे से इस तेल शहर के लिये टैक्सियाँ ले सकते हैं। मोहनबाड़ी हवाईअड्डे के नाम से भी जाने जाना वाला यह हवाईअड्डा गुवाहाटी, कोलकाता, मुम्बई और बैंगलोर के लिये सीधी उड़ानों द्वारा देश के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
21 Jun,Sun
Return On
22 Jun,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
21 Jun,Sun
Check Out
22 Jun,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
21 Jun,Sun
Return On
22 Jun,Mon

Near by City