लचित बोरपुकान मैडाम, महान अहोम जनरल को समर्पित है और उनकी स्मृति में इस भव्य लचित बोरपुकान मैडाम को बनवाया गया था। लचित बोरपुकान मैडाम को 16 वीं सदी के उन योद्धाओं के लिए बनाया गया जिन्होने शक्तिशाली मुगलों को हराने के लिए अहोम युद्ध लड़ा था।
लचित बोरपुकान, बहादुरी से वर्ष 1672 में सरायघाट में मुगलों के खिलाफ लड़े थे और विजय हासिल की थी। युद्ध के एक साल बाद उनका निधन हो गया था और लचित बोरपुकान मैडाम का निर्माण करवा दिया गया। स्वर्गदेव उदयात्यिा सिंघा ने इस मैडाम का निर्माण करवाया था, जहां लचित बोरपुकान के अवशेषों को आज तक सुरक्षित रखा गया।
यह मैडाम, मेलेंग हुलुनगांपुर के गोहेन गांव में स्थित है और गिब्बन वन्यजीव अभयारण्य से 8 किमी. की दूरी पर स्थित है। लचित बोरपुकान मैडाम, अहोम शासन के गौरवशाली अतीत के बारे में झलक दिखलाता है। यह मैडाम, पूरी तरह से रंगीन बना हुआ है और अहोम शासन की याद दिलाता है।



Click it and Unblock the Notifications