निमाती, जोरहाट में सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह है। निमाती घाट, माजुली का एंट्री प्वांइट है जो दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। इस नदी पोर्ट का महत्व सिर्फ जोरहाट के लिए ही नहीं बल्कि आसपास के अन्य शहरों व गांवों के लिए भी है।
माजुली तक पहुंचने का फेरी के द्वारा निमाती घाट से ही होकर जाता है। यह घाट, अन्य पर्यटन स्थलों जैसे 5 कामालबारी और माजुली द्वीप के अयुनैती के लिए एंट्री प्वाइंट है। निमाती, जोरहाट शहर से 17 किमी. की दूरी पर स्थित है।
जबकि निमाती घाट, शुष्क मौसम के दौरान काफी व्यस्त रहता है - मुख्य रूप से गर्मियों और शरद के मौसम में, मानसून के दौरान यह घाट थोडा सा जोखिम भरा हो जाता है। यह तेजी से बहती कलकलाती ब्रह्मपुत्र, घाट पर नौका विहार को पर्यटकों के लिए खासा आकर्षण बना देती है। जोरहाट शहर के केंद्र से यहां के लिए नियमित रूप से बसें चलती है जो पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा यातायात का साधन है।



Click it and Unblock the Notifications