मुंबई का छत्रपति शिवाजी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा जुन्नर का निकटतम हवाई अड्डा है जो लगभग 177 किलोमीटर दूर स्थित है। यह हवाई अड्डा महाराष्ट्र तथा महाराष्ट्र के बाहर के सभी प्रमुख शहरों और कस्बों से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे से अनेक टैक्सी और केब उपलब्ध हैं जो आपको जुन्नर तक पहुँचा सकती है जिसका किराया 7 रूपये प्रति किलोमीटर है।