Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कैलाशहर » मौसम

कैलाशहर मौसम

कैलाशहर में ज्यादातर साल भर उष्णकटिबंधीय जलवायु देखने को मिलती है।

गर्मी

कैलाशहर में गर्मियों में तापमान काफी ऊंचा रहता है व गर्मी रहती है। इसके अलावा नमी, वातावरण में चिपचिपाहट पैदा कर देता है जो परेशानी का कारण होती है। गर्मियां मार्च में शुरू होकर मई के अंत तक रहती हैं। कैलाशहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कैलाशहर की यात्रा करने के लिए यह समय ठीक नहीं रहता है।

मानसून

मानसून जून से शुरू होकर सितंबर के अंत तक चार महीनों के लिए रहता है। इन महीनों में यहां व्यापक वर्षा होती है। मानसून के दौरान भी वर्षा की उम्मीद की जा सकती है। मानसून के दौरान कैलाशहर की यात्रा की सलाह नहीं दी जाती, बल्कि मानसून कम होने पर ही यहां की यात्रा का विचार अच्छा है।

सर्दी

कैलाशहर में सर्दियां दिसम्बर माह से फरवरी तक पड़ती हैं। तापमान में ज्यादा गिरावट न आने की वजह से ही यह मौसम कैलाशहर की यात्रा के लिये सबसे अच्छा मौसम होता है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से आस-पास रहता है। सर्दियों के दौरान कैलाशहर में यह बहुत सहज होता है।