Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कानाताल » मौसम

कानाताल मौसम

कानाताल पूरे वर्ष पर्यटन स्थल रहता है क्योंकि मौसम खुशनुमा रहता है। हालांकि भारी वर्षा के कारण मानसून का मौसम उचित नहीं होता।

गर्मी

(अप्रैल से जून): कानाताल में गर्मियों का मौसम अप्रैल में प्रारंभ होता है और जून तक रहता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस रहता है। पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे गर्मियों के दौरान हल्के ऊनी कपड़े ले जाएँ क्योंकि रात के समय तापमान गिर जाता है। गर्मियों का मौसम कानाताल की सैर के लिए उपयुक्त है।

मानसून

(जुलाई से अगस्त): जुलाई और अगस्त के महीने में मानसून का मौसम रहता है। इस मौसम के दौरान इस क्षेत्र में भारी वर्षा होती है।

सर्दी

(अक्टूबर से फरवरी): ठंड का मौसम अक्टूबर से फरवरी के बीच रहता है। इस मौसम के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस रहता है। दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीनों के दौरान यहाँ भारी वर्षा होती है। ठंड के मौसम के दौरान विभिन्न साहसिक गतिविधियों जैसे स्कीइंग का आनंद उठाया जा सकता है।