लूडू झरने फुलबनी से 165 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह कोटागढ़ वन्य अभारण्य के अंदर कई छोटे-छोटे झरनों के साथ स्थित है। एक विशाल झरना है, जिसके चारों ओर घने और हरे जंगल और पथरीली पहाड़ियां स्थित हैं। लुडू झरने के लिये ड्राइव करना काफी थकान भरा हो सकता है, क्योंकि रासते पर सड़कें बेहद खराब हैं, लेकिन इस जगह पर पहुंचने के बाद इस स्थान की सुंदरता को देख सारी थकान दूर हो जायेगी।
झरने के चारों ओर साल के पेड़ हैं। कोटागढ़ अभारण्य में कई सारी झेपड़ियां हैं, जिनमें इस जगह के आदिवासी लोग रहते हैं। शहर के शोर से कोसों दूर, बेहतरीन प्राकृतिक नजारे आपके मन और आत्मा को शांति प्रदान करेंगे। इस जगह पर पहुंचने के बाद सभी की बोलती बंद हो जाती है और वो वहां चुपचाप बेठ जाते हैं और इस प्रकृति की सुंदरता का लुत्फ उठाते हैं। शौकिया फोटोग्राफरों को यहां जरूर जाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications