पुटुदी झरना कंधमाल के प्रशासनिक मुख्यालय फुलबनी से 15 किमी दूर पर स्थित है। घने जंगल, पहाड़ों की बंजर चट्टानों के बीच से करीब 100 मीटर की ऊंचाई से झरने बड़ा सलुंकी नदी में गिरते हैं। शहर के शोर-शराबे से दूर एकांत जंगलों में स्थित यह जगह मन को मोह लेने वाले मनोरम दृश्य को परोसती है, जहां सिर्फ झरनों के गिरने की आवाज़ ही शांति में खलल डालती है।
पुटुदी झरना कैमरे के लिए पर्याप्त भोजन मुहैया कराता है और यह एक अति सुंदर शूटिंग स्थल है। इस जगह की अपनी सुंदरता के कारण यहाँ कई क्षेत्रीय फिल्मों की शूटिंग हुई है। आगंतुकों अक्सर दोस्तों और परिवार के साथ सैर सपाटे के लिए इस जगह पर आते हैं।
पुटुदी अच्छी तरह सड़क से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते यहां तक आरामदायक यात्रा कर सकते हैं। पुटुदी झरने तक घूमने के लिये सही समय जाड़ों में होता है, जब जलवायु शांत होती है और पानी ठंडा।



Click it and Unblock the Notifications