Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कंजानूर » मौसम

कंजानूर मौसम

कंजानूर की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय अक्‍टूबर से मार्च के दौरान होता है। इस दौरान यहां के मंदिरों में भी त्‍यौहार का माहौल होता है। पर्यटक इस मौसम में आसानी से भ्रमण कर सकते है। जो लोग कम दिनों की सैर पर आना चाहते है वह जून से सितम्‍बर के बीच भी आ सकते है। इस दौरान हल्‍की सी आर्द्रता ज्‍यादा होती है।

गर्मी

कंजानूर में गर्मियों की शुरूआत मार्च से हो जाती है। यहां मई सबसे गर्म महीना होता है। इस अवधि में तापमान 28 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। गर्मियों के दौरान कंजानूर का मौसम पर्यटकों के लिए गर्म होता है।

मानसून

कंजानूर में जून से लेकर सितम्‍बर तक मानसून रहता है। इस दौरान यहां प्रकृति के सभी नजारे देखे जा सकते है। गर्मी के बढ़े हूए तापमान से राहत मिलती है।

सर्दी

कंजानूर में दिसम्‍बर से फरवरी तक सर्दी का मौसम रहता है। इस दौरान तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस दौरान कंजानूर का मौसम काफी सुखद और भ्रमण करने लायक होता है।