गुरुद्वारा बेर साहिब सिखों के लिए एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है, जो सुल्तानपुर लोधी में स्थित है। ऐसा माना जात है, कि पहले सिख गुरु - गुरुनानक देव जी ने - यहाँ अपने जीवन के 14 साल बिताए थे। जब वे बेन नामक छोटी नदी में स्नान कर रहे थे, तब उन्होंने इस जगह पर ज्ञान भी प्राप्त किया था।
इस जगह का नाम सिख गुरु द्वारा लगाए बेर के पेड़ के नाम पर रखा गया है। वर्तमान संरचना एक ऊंची चौंकी पर विभिन्न अष्टकोणीय कॉलम और एक अलंकृत गैलरी के साथ महाराजा जगजीत सिंह द्वारा बनवायी गई थी। फूलों की विविध डिजाइनों से इस संरचना की दीवारें और छत सजी है। गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल नवंबर में एक मेले का आयोजन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications