अकालंकन्नू एक गांव है जो कराईकल से लगभग 9.4 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह गांव, पर्यटकों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इस गांव को कराईकल जिले का सबसे बड़ा गांव माना जाता है जो कि यहां के पानी के कामों और प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यह गांव, यहां स्थित विद्यानाथ स्वामी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। अकालंकन्नू में किए जाने वाली पानी के कार्य से पूरे कराईकल जिले को पानी की सप्लाई दी जाती है। यह गांव, पूरे जिले के लिए पानी का स्त्रोत है। अकालंकन्नू गांव का पुरातात्विक महत्व भी काफी है यहां कई मूर्तियां और चित्र, विभिन्न जगहों से खुदाई के दौरान निकली थी।



Click it and Unblock the Notifications