धर्मपुरम, कराईकल शहर से 1.8 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह कराईकल जिले के पश्चिमी तरफ स्थित है। धर्मपुरम यहां स्थित श्री यझमुरिनाथीश्वेर मंदिर के लिए जाना जाता है। यहां के लोगों में माना जाता है कि संत थिरूंगनानासमबनदर इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं और भगवान श्री यझमुरिनाथीश्वेर के लिए पाथीगम गाते हैं। इस क्षेत्र में और इसके आसपास पर्यटकों के बजट के अंदर कई रहने लायक स्थल हैं।



Click it and Unblock the Notifications