कल्याणजी मंदिर, राजस्थान के करौली में स्थित है जिसे आज से 200 साल पहले महाराजा गोपाल सिंह द्वारा बनवाया गया था। यहाँ के लोगों द्वारा कल्याणजी को अपना कुल देवता माना जाता है इस कारण करौली को पहले कल्याणपुरी के नाम से जाना जाता था। ये यहां स्थित प्रमुख मंदिर है जिसके मुख्य हॉल में कल्याणजी की एक विशाल मूर्ति है जो बेहतरीन वास्तुकला और सुन्दर पारंपरिक शैली को दर्शाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार ये मंदिर करौली के कल्याण और विकास को बल प्रदान करता है साथ ही प्राचीन समय में युद्ध के समय इसका मार्गदर्शन और इसे ताकत देता था।



Click it and Unblock the Notifications