Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» विराट नगर

विराट नगर - अल्पज्ञात आश्चर्यों की भूमि

8

विराट नगर एक उभरता पर्यटन स्‍थल है जो राजस्‍थान की पिंक सिटी, जयपुर से 75 किमी. दूर स्थित है। यह जगह वैराट के नाम से भी लोकप्रिय है और मशहूर पर्यटन स्‍थलों सिलीसेरह, अजबगढ़ - भानगढ़ और अलवर के आसपास के क्षेत्र में स्थित है। इस जगह के नाम विराट नगर से इसके महान महाकाव्‍य महाभारत के उम्र जितना प्राचीन होने का पता लगाया जा सकता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस जगह को राजा विराट के द्वारा स्‍थापित किया गया था, उनके राज्‍यकाल में पांडवों ने अपने निर्वासन की एक साल की अवधि ( अज्ञातवास ) को यहीं बिताया था।

इतिहास में विराट नगर

इतिहास से पता चलता है कि यह जगह, महाजनपद की राजधानी या प्राचीन राज्‍य हुआ करता था, जिसे 5 वीं सदी में चेदी शासकों द्वारा कब्‍जा कर लिया गया और बाद में यह मौर्य राज्‍य का एक हिस्‍सा बन गया। विराट नगर के इतिहास को धन्‍यवाद, क्‍यूंकि पर्यटक यहां आकर अशोकशिलालेख भी देख सकते हैं। यहां एक प्राचीन पत्‍थर भी है जो मौर्य शासक अशोक के काल का है, इस पत्‍थर पर उन्‍होने अपने राज्‍य के कानूनों, सलाह और घोषणाओं को खुदवाया था।

विराट नगर के आकर्षण

विराट नगर में छुट्टी की योजना बनाने वाले पर्यटक, यहां आकर विभिन्‍न पहाडियों के अंदर स्थित प्रागैतिहासिक काल की गुफाएं देख सकते हैं। इन गुफाओं के अलावा, भीम की डुंगरी और पांडु हिल्‍स भी इस प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल के आकर्षण हैं। यह एक काफी बड़ी गुफा है, जिसके बारे में माना जाता है कि यहां पांडवों में से एक पांडव भीम ने निवास किया था। यहां कुछ छोटे कमरे हैं,जो नजदीक में ही स्थित है यह कमरे शायद उनके अन्‍य चार भाइयों के लिए होगें।

बीजक की पहाड़ी भी विराट नगर का एक अन्‍य लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है। पर्यटक यहां आकर बौद्ध मठ के प्राचीन अवशेष देख सकते हैं। इसके अलावा, गणेशगिरि मंदिर और संग्रहालय, जैन नासिया,और जैन मंदिर भी विराट नगर के अन्‍य महत्‍वपूर्ण पर्यटन आकर्षण हैं।

विराट नगर पहुंचना

विराट नगर, वायु, रेल और सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। विराट नगर का नजदीकी हवाई अड्डा जयपुर का सांगानेर एयरपोर्ट है। पर्यटक, विराट नगर जाने के लिए जयपुर रेलवे स्‍टेशन पर उतरें। विराट नगर के लिए एयरपोर्ट और रेलवे स्‍टेशन दोनों ही जगह से कैब की सुविधा उपलब्‍ध है। पर्यटक, भारत के कई हिस्‍सों से विराट नगर तक फ्लाइट और ट्रेन से आसानी से पहुंच सकते हैं,जयपुर हवाई अड्डा और रेलवे स्‍टेशन दोनों ही भारत के प्रमुख गंतव्‍य स्‍थलों जैसे- कलकत्‍ता, मुम्‍बई, दिल्‍ली और चेन्‍नई से भली - भांति जुड़े हुए हैं। जयपुर से शानदार बसें भी विराट नगर के लिए चलती हैं और पर्यटक यहां से विराट नगर के लिए कैब भी बुक करा सकते हैं।

विराट नगर की जलवायु

विराट नगर की जलवायु, गर्मियों में भी उतने ही चरम पर होती है जितनी सर्दियों में। गर्मियों के दौरान यहां भयंकर गर्मी पड़ती है जबकि सर्दी के दौरान यहां का मौसम काफी सर्द होता है और न्‍यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। विराट नगर की सैर की योजना बना रहे पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वह मार्च और अक्‍टूबर महीने में यहां का भ्रमण करें, इन महीनों में मौसम सहज रहता है।

विराट नगर इसलिए है प्रसिद्ध

विराट नगर मौसम

घूमने का सही मौसम विराट नगर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें विराट नगर

  • सड़क मार्ग
    जयपुर से जुड़ी सड़कें, बसों द्वारा भारत के कई गंतव्‍य स्‍थलों से अच्‍छी तरह जुड़ी हुई है और बसों का अच्‍छा नेटवर्क विराट नगर के लिए उपलब्‍ध है। नई दिल्‍ली और आगरा से जयपुर के लिए डायरेक्‍ट बसें मिलती हैं। पर्यटक, जयपुर से विराट नगर तक कैब का लाभ उठा सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    जयपुर रेलवे स्‍टेशन, विराट नगर का निकटतम रेलवे स्‍टेशन है। सामान्‍य गाडि़यों अलावा, आलीशान रेलगाड़ी प्‍लेस ऑन व्‍हील्‍स, जयपुर, अल्‍वर और उदयपुर से दिल्‍ली के लिए उपलब्‍ध है। जयपुर रेलवे स्‍टेशन से विराट नगर के लिए पर्यटक, टैक्‍सी हॉयर कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    विराट नगर का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट, जयपुर का सांगानेर हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा, भारत के प्रमुख गंतव्‍य स्‍थलों जैसे - मुम्‍बई, दिल्‍ली, औरंगाबाद, उदयपुर और जोधपुर से सीधे फ्लाइट से जुड़ा हुआ है। अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटक, दिल्‍ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से इस हवाई अड्डे तक पहुंच सकते हैं, जो जयपुर का नजदीकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। सांगानेर एयरपोर्ट से विराट नगर के लिए आसानी से कैब भी उपलब्‍ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
25 Apr,Thu
Return On
26 Apr,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
25 Apr,Thu
Check Out
26 Apr,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
25 Apr,Thu
Return On
26 Apr,Fri