जंस्कार, जम्मू और कश्मीर राज्य के कारगिल जिले में उत्तरी किनारे पर स्थित एक तहसील है। इस जगह में, साल के लगभग 8 महीने तक भंयकर बर्फबारी होती रहती है जिसके कारण यह क्षेत्र दुनिया के अन्य हिस्सों से अलग हो जाता है।
वर्तमान में इस क्षेत्र में दो छोटी झील 4,401 मीटर और 4,405 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद हैं। इस स्थान पर कई मठ स्थित है जो तिब्बती शैली की वास्तुकला जैसे जुंगखुल, स्टांगडे और करसा को प्रर्दशित करते हैं। इस स्थल पर कई कैम्पिंग शिविर प्वाइंट भी हैं जो पर्यटकों को भारी संख्या में आकर्षित करते हैं।
जंस्कार जाने के रास्ते में द्रांग द्रुंग ग्लेशियर पड़ता है जो एक लोकप्रिय आकर्षण है। सुरू घाटी के बीच, हिमालय के बीचों - बीच स्थित कारगिल में यह जगह मनोरम दृश्य प्रदान करती है। यहां के अन्य पर्यटन आकर्षण करसा मठ, फुंगथाल मठ और स्टाररिमों मठ हैं।



Click it and Unblock the Notifications