पेठ किला जिसे कोतलिगढ़ भी कहा जाता है, कर्जत के पास छोटे से गाँव पेठ में स्थित है तथा पर्यटन का एक प्रमुख स्थान है। पेठ पहाड़ी संपूर्ण क्षेत्र का एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती है क्योंकि यह माथेरान की पृष्ठभूमि में स्थित है। यहाँ से संपूर्ण कोंकण ग्रामीण क्षेत्र का विस्तार देखा जा सकता है।
किले के पास ही भगवान भैरोबा की एक पवित्र मूर्ति है जो एक गुफा के अंदर है। पेठ किला वर्तमान में खंडहर है हालांकि पास के पानी के कुंड अभी भी अखंडित(साबुत) हैं।
इतिहास बताता है कि इस किले का निर्माण महान मराठा शासकों ने शत्रुओं से अपने राज्य की रक्षा करने के लिए किया था। इस क्षेत्र के अन्य दो पर्यटन स्थल नेथेरसोल बाँध और फनसद वन्य जीवन अभ्यारण्य है।



Click it and Unblock the Notifications