कर्नाला के पास अम्बरनाथ में प्राचीन शिव मंदिर है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर शिलाहर राजवंश के मंमुनिराजा द्वारा ईसा पश्चात 1060 में बनाया गया था। मंदिर के आंतरिक भाग में उत्कृष्ट नक्काशी की गई है जिसे देखकर आप दंग रह जायेंगे।
वे वैष्णव और शैव पुराणों की कहानियों को दर्शाती हैं। यहाँ शिवरात्री के समय बहुत अधिक भीड़ होती है जब असंख्य भक्त और उपासक भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहाँ आते हैं।
यह उन कुछ मंदिरों में से है जहाँ शैव और वैष्णव दोनों प्रार्थना करने के लिए आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications