Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कठुआ » मौसम

कठुआ मौसम

गर्मी का मौसम कठुआ शहर का दौरा करने के लिए आदर्श माना जाता है क्योंकि दर्शनीय स्थलों की यात्रा और कई अन्य बाहरी गतिविधियों के लिए यह सबसे अच्छा समय होता है।

गर्मी

 (अप्रैल से जून): गर्मी का मौसम अप्रैल से शुरू होता है और जून के महीने तक जारी रहता है। कठुआ का जलवायु काफी गर्मियों के दौरान तेज और गर्म हो जाता है। इस समय के दौरान तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। गर्मियों के दौरान पर्यटक सभी बाहरी गतिविधियों जैसे पर्यटन स्थलों का भ्रमण और लम्बी पैदल यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

मानसून

(जुलाई से सितम्बर): मानसून का मौसम जुलाई से शुरू होकर सितंबर के महीने में समाप्त होता है। कठुआ के क्षेत्र को बरसात के मौसम के दौरान मध्यम वर्षा प्राप्त होती है। हालांकि, कठुआ के पहाड़ी क्षेत्र में, वर्षा कठुआ के मुख्य शहर से अधिक होता है।

सर्दी

(अक्तूबर से जनवरी): अक्टूबर के महीने में सर्दियों के मौसम की शुरुआत होती है जो जनवरी के महीने तक बनी रहती है। सर्दियों के मौसम में कठुआ की जलवायु काफी सर्द और ठिठुराने वाली ठण्ड रहती है। सर्दियों के दौरान, न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। पर्यटकों को इस समय दुर्गम जलवायु परिस्थितियों की वजह से कठुआ का दौरा करने से बचने कि सिफारिश कि जाती हैं।