कौसानी से 16 किमी दूर बैजनाथ शहर में स्थित यह मंदिर धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केन्द्र है। 12वीं शताब्दी में निर्मित इस मंदिर का हिन्दू धर्म में खास धार्मिक एंव ऐतिहासिक महत्व है। ऐसी मान्यता है कि शिव और पार्वती ने गोमती व गरुड़ गंगा नदी के संगम पर विवाह रचाया था। बैजनाथ शहर को पहले कार्तिकेयपुर के नाम से जाना जाता था, जो 12वीं और 13वीं शताब्दी में कत्यूरी वंश की राजधानी हुआ करती थी।



Click it and Unblock the Notifications