सुमित्रानंदन पंत गैलरी की ओर भी सैलानियों का खासा रुझान रहता है। यह संग्रहालय कौसानी में जन्मे प्रसिद्ध हिन्दी कवि सुमित्रानंदन पंत को समर्पित है। संग्रहालय में उनकी कविताओं की पांडुलिपि, साहित्यिक कृतियां और उन्हें दिए गए पुरस्कार देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं यहां उनपर लिखे गए आलेखों का भी संग्रह है। यहां हिन्दी और अंग्रजी में उनके द्वारा लिखे गए किताबों का विशाल संकलन है, जिसे कांच की अलमारी में रखा गया है। उनके जन्मदिवस पर हर साल यहां एक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications